नेकपा माओवादी केन्द्र ने राष्ट्रपति के बारे में अन्तिम निर्णय की जिम्मेदारी प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को दी
काठमांडू, ९ फागुन –
नेकपा माओवादी केन्द्र ने राष्ट्रपति निर्वाचन में पार्टी के कदम बारे अन्तिम निर्णय करने की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को दिया है ।
पार्टी प्रवक्ता कृष्णबहादुर महरा ने जानकारी दी है कि– सोमवार को पेरिसडाँडा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक में प्रचण्ड पर सारी जिम्मेदारी दी है कि वो क्या निर्णय करेंगे । अंतिम निर्णय उनका ही होगा ।
उन्होंने कहा – राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय सहमति ही हो यह निर्णय किया गया है । हमारे स्वार्थ का अर्थ है गणतंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा और शांति प्रक्रिया को पूरा करना ।
इस बात पर चर्चा हुई कि इस हित पर राष्ट्रीय सहमति होनी चाहिए। गणतंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा और शांति प्रक्रिया को पूरा करना ही हमारा स्वार्थ है । अब देखें कैसे क्या होता है ? किससे मिलते हैं ?
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि –इसके लिए अन्य पार्टी के नेताओं के साथ भी बातचीत हो रही है ।


