Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हुलाकी राजमार्ग में स्कारपियो की ठोक्कर से एक बालक की मौत

 

पर्सा, २१ फरवरी । पर्सा जिला ठोरी गांवपालिका–४ विजय बस्ती में एक स्कारिपियो ने ठोक्कर देने से स्थानीय बालक विश्वास श्रेष्ठ की मौत हो गई है । हुलाकी राजमार्ग अन्तर्गत वीरगंज–ठोरी सडक खण्ड में आज सुबह ८ बजे यह दुर्घटना हुई है । प्रदेश नं. १–०२७ च ०३०३ नम्बर की स्कारिपियो ने १३ वर्षीय श्रेष्ठ को ठोक्कर दी थी । ठोक्कर से गम्भीर घायल श्रेष्ठ को उपचार के लिए वीरगंज स्थित तराई हस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर पहुँचाया था । लेकिन उपचार के दौरान १० बजे ही उनका निधन हो गया है । स्कारपियो और चालक पदमविलास पन्त को पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed