कांग्रेस सांसद् भण्डारी की स्वास्थ्य स्थित सामान्य

काठमांडू, २१ फरवरी । गैस सिलिण्डर विस्फोट में गम्भीर घायल नेपाली कांग्रेस के नेता तथा सांसद् डा. चन्द्र भण्डारी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य होता जा रहा है । भारतीय शहर मुम्बई स्थित नेशनल बर्न सेन्टर में उपचार भण्डारी अब लगभग खतरे से बाहर हैं । प्राप्त सूचना अनुसार अस्पताल ने भण्डारी को भेन्टिलेटर हटाकर नर्मल मास्क से अक्सिन दिया है ।
दिल्ली में रहे कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भण्डारी के सहयोगी माधव न्यौपाने ने सुबह १० बजे एक स्वास्थ्य अपडेट सार्वनिक करते हुए कहा है कि आज उन्होंने पहली बार सांसद् भण्डारी के साथ सम्वाद किया है । उन्होंने यह भी कहा है कि भण्डारी की अन्य स्वस्थ्य पारामिटर भी सामान्य है ।

