Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड को कांग्रेस ने रास्ते मैं ही फेंक दिया था, एमाले ने उद्धार किया हैः एमाले सचिव भट्टराई

 
योगेश भट्टराई/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ फरवरी । नेकपा एमाले के सचिव योगेश भट्टराई का दावा है कि एमाले के कारण वर्तमान सत्ता गठबंधन में कोई भी दरार आनेवाला नहीं है । लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड अस्थिर चरित्र के हैं, कुछ भी हो सकता है ।
प्रेस चौतारी दैलेख की ओर से आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘किसी भी हालात में हमारी ओर से गठबंधन टूटनेवाला नहीं है, इसतरह का विजनेश एमाले की ओर से होनेवाला नहीं है । लेकिन माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष अस्थिर हैं ।’
सचिव भट्टराई ने कहा कि गन्तव्य तक पहुँचने के लिए राजनीतिक स्थिरता आवश्यक है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रचण्ड में स्थिरता नहीं है । अब माओवादी प्रथम पार्टी बनने की सम्भावना भी नहीं है । वर्तमान गठबंधन तोड़ते हैं तो वह चरम अवसरवादी साबित हो जाएंगे ।’
सचिव भट्टराई ने दावा किया है कि सत्ता गठबंधन की ओर से प्रस्तावित उम्मेदवार ही भावी राष्ट्रपति बनेंगे और इसमें नेपाली कांग्रेस की समर्थन नैतिक रुप में जायज नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रचण्ड को तो नेपाली कांग्रेस ने रास्ते में ही फेंक दिया था, लेकिन बाद में एमाले ने उनको उद्धार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *