Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले अध्यक्ष ओली ने राष्ट्रपति बनने के लिए माधव नेपाल से किया प्रस्ताव

 
केपीशर्मा ओली और माधव कुमार नेपाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ फरवरी । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने पूर्व प्रधानमन्त्री तथा नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल को राष्ट्रपति पद में उम्मीदवार बनने के लिए प्रस्ताव किया है । प्राप्त सूचना अनुसार महाराजगंज स्थित एक घर में चार घण्टे तक ओली और नेपाल के बीच भेटवार्ता हुई है । भेटवार्ता के दौरान एमाले अध्यक्ष ओली की ओर से प्राप्त प्रस्ताव को समाजवादी अध्यक्ष नेपाल ने सकारात्मक रुप में लिया है । इस भेटवार्ता को औपचारिक रुपमें सार्वजनिक नहीं किया गया है । लेकिन एमाले संबंद्ध कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सञ्जाल में लिखा है कि एकीकृत समाजवादी पार्टी एमाले में समाहित हो रही है और माधव नेपाल राष्ट्रपति पद में उम्मीदवारी दे रहे हैं ।
बताया गया है कि एकीकृत समाजवादी पार्टी को एमाले में ही समाहित कर नेता नेपाल को राष्ट्रपति बनने के लिए ओली ने आग्रह किया है । लेकिन राष्ट्रपति बनने की ग्यारेन्टी ना होने के कारण नेता नेपाल ने कहा है इसके लिए राष्ट्रीय सहमति होना जरुरी है । राजनीतिक वातावरण इसतरह विकास हो रहा है कि प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड राष्ट्रपति चुनाव में नेपाली कांग्रेस के पक्ष में खुलते जा रहे हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में एमाले अध्यक्ष ओली ने नयां कार्ड के रुप में नेता नेपाल को आगे लाया है ।
स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस की ओर से रामचन्द्र पौडेल राष्ट्रपति में दावा कर रहे हैं, इसके लिए प्रधानमन्त्री भी रहे माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड सकारात्मक हैं । लेकिन कांग्रेस के भीतर भी राष्ट्रपति उम्मीदवार में एकत नहीं है । नेता पौडेल के साथ साथ कृष्ण प्रसाद सिटौल भी चर्चा में है । एमाले अध्यक्ष ओली भी एमाले से ही ईश्वर पोखरेल को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं, लेकिन माओवादी की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन प्राप्त होने की संभावना को देखते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी को एमाले में विलय कर नेता नेपाल को राष्ट्रपति बनाने का योजना आगे लाया है । बताया जाता है कि समाजवादी के अधिकांश नेता इस प्रस्ताव के प्रति सकारात्मक भी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed