Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और एमाले अध्यक्ष बीच भेटवार्ता, राष्ट्रपति में नेपाल और नेम्वाङ का नाम प्रस्ताव

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ फरवरी । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल और नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के बीच भेटवार्ता हुई है । आज सुबह सम्पन्न भेटवार्ता में एमाले अध्यक्ष ओली ने भावी राष्ट्रपति के लिए नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल और एमाले नेता तथा पूर्वसभामुख सुवास नेम्वाङ का नाम लिया है । जवाफ में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों से विचार–विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा ।
इसीतरह प्रचण्ड की भूमिका के प्रति भी अध्यक्ष ओली ने असन्तुष्टि व्यक्ति की है । ओली ने कहा कि प्रचण्ड वर्तमान सत्ता गठबंधन के प्रति इमानदार नहीं हैं, ऐसी आशंका हो रहा है । स्मरीण है, एमाले केसहयोग से प्रधानमन्त्री बने प्रचण्ड अब एमाले की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रपति नहीं बनाना चाहते हैं । इसीलिए पिछली बार प्रचण्ड नेपाली कांग्रेस के साथ विचार–विमर्श कर रहें और कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं । नेपाली कांग्रेस भी अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति निर्वाचित करने के लिए प्रयासरत हैं । लेकिन एमाले किसी भी हालत में कांग्रेस से प्रस्तावित राष्ट्रपति को रोकना चाहती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com