Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस ने केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक बुलाई

 

काठमांडू, ११ फागुन –

नेपाली कांग्रेस ने केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक बुलाई है । सूत्रों के अनुसार आज ११ बजे होने वाली इस बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के बारे में चर्चा होगी । आज की बैठक में भावी राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवारी देने के बारे में कांग्रेस औपचारिक धारणा सार्वजनिक करेगी ।
उम्मीदवारी देने की बात तो हो रही है लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को लेकर औपचारिक फैसला नहीं किया है । रामचन्द्र पौडेल के नाम की चर्चा तो है लेकिन पिछले कुछ समय से कृष्णप्रसाद् सिटौला का नाम भी आगे आ रहा है ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल से बुधवार हुई मुलाकात में निर्वाचन से पहले के गठबन्धन को आगे बढ़ाने के समझौता होने के बाद कांग्रेस राष्ट्रपति में उम्मीदवारी देने की औपचारिक घोषणा आज की बैठक से करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com