राष्ट्रपति पद के लिए महंत ठाकुर उपयुक्त पात्र : कंचना झा
कंचना झा/काठमांडू, ११ फागुन । महंत ठाकुर यही एक नाम ऐसा है जिनके नाम पर सभी मधेशी नेता एक हो जाते हैं । सभी की हार्दिक ईच्छा यही है कि इस बार हमें और कुछ मिले न मिले ठाकुर जी को राष्ट्रपति का पद मिले ही । ठाकुर जी की अपनी एक अलग पहचान है राजनीति में । हलांकी अपनी राजनीतिक यात्रा उन्होंने नेपाली कांग्रेस से शुरु की मगर पहले मधेश आन्दोलन के बाद उन्होंने एक नई पार्टी का गठन किया – तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी । जिसके वो अध्यक्ष बनें । एक मायने में कहा जाए वो तराई मधेश के लिए एक आशा के केन्द्र बन गए । । जहाँ उन्होंने मधेश और मधेशियों के लिए एक आवाद बुलंद की । वो शुरु से ही मधेश और मधेशियों के लिए लड़ते आए हैं । उनके द्वारा उठाए गई बातों, समस्याओं को हम नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं । एक बहुत बड़ी सच्चाई यह भी है कि उनके नाम के अलावे किसी दूसरे के नाम पर इस तरह की सहमति नहीं मिलेगी मधेशी नेताओं की ।
हाँ ये जरुर है कि कुछ लोग ऐसे भी है जो उनपर सवालिया निगाहें रखते हैं लेकिन जब किसी मधेशी नेता से बात हो तो वो खुलकर कहते हैं कि ठाकुर जी से किसी की तुलना मत करें । यानी उनके नाम पर सभी चुप । ये न केवल उनकी पार्टी की बात है वरन इतना ही उनका सम्मान है अपनी पार्टी के बाहर भी ।
अभी के संदर्भ को यदि देखें तो यह भी है कि जो कल के नेता हैं वो सभी नेता एक चांस लेना चाहते हैं कि कहीं इस पंक्ति में मैं भी तो नहीं हूँ । क्योंकि राष्ट्रपति के निर्वाचन को हमने बहुत हल्का कर दिया है ।
ऐसी बात नहीं है कि पहली बार उनका नाम राष्ट्रपति के लिए आगे किया गया है । महंत ठाकुर को लेकर कई बार बात उठी लेकिन न जाने क्यों उन्हें इस पद पर नहीं रखा गया ? क्यों मधेशियों के अलावे कोई और उनके नाम के साथ नहीं जुड़ा ? आज कांग्रेस और एमाले कहने के लिए हाँ कह रहे हैं लेकिन दोनों दांव पर दांव भी खेल रहे हैं ।
जहाँ तक लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के नेताओं की है तोे उन्होंने हार नहीं मानी है । वो अपने अध्यक्ष महन्थ ठाकुर को राष्ट्रपति बनाने के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण के लिए दौड़धुप में लगे हुए हैं । लोसपा ने नए राष्ट्रपति में अध्यक्ष ठाकुर जी को आगे लाने का निर्णय किया है ।

लोसपा कार्यकारिणी समिति के सदस्य केशव झा ने बताया है कि हमने ठाकुर जी को ही राष्ट्रपति बनाने के लिए सभी दलों से सहयोग करने का प्रस्ताव रखा है । महंत ठाकुर जी के नाम पर नेपाली कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा, एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने सकारात्मक जवाव दिया है । साथ ही केशव झा ने यह भी बताया कि हमने सभी से अलग अलग मुलाकात की है । सभी ठाकुर जी को सहयोग करने के लिए तैयार हैं और कहा है कि अन्य दलों को भी तैयार करें । इसलिए नए राष्ट्रपति में अध्यक्ष ठाकुर की सम्भावना बढ़ी है ।

लोसपा के नेता अनील महासेठ ने हिमालिनी को बताया है कि देउवा का कहना था कि महंत ठाकुर राष्ट्रपति पद के लिए उपयुक्त पात्र हैं । उनके नाम पर राष्ट्रीय सहमति बन सकती है । मैं उनके नाम पर तैयार हूँ । आप लोग औरों को तैयार करें । राजनीति में उनके योगदान को नहीं भूला जा सकता है । देश में प्रजातंत्र, लोकतंत्र या गणतंत्र की स्थापना हो उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है । मुझे कोई आपत्ति नहीं है ।
इसी तरह महासेठ ने यह भी बताया कि सभी दल के प्रमुख ने लगभग अपनी सहमति जता दी है । देखें आगे क्या होता है ।
कुछ दिन पहले ओली और ठाकुर जी की मुलाकात हुई । ओली और ठाकुर के बीच राष्ट्रपति निर्वाचन के विषय को लेकर बातचीत हुई थी ।
इस विषय में ठाकुर जी ने देउवा, ओली, दाहाल और नेकपा एकीकृत समाजवादी (नेकपा एस) के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल के साथ दो तीन बार बातचीत की है । ठाकुर, राजेन्द्र महतो, सर्वेन्द्रनाथ शुक्ल अन्य नेता मंगलवार देउवा निवास धुम्बाराही पहुँचकर उनसे मुलाकात की थी । लोसपा के नेताओं ने दाबा किया कि ठाकुर जी ही राष्ट्रपति के लिए योग्य उम्मीदवार हैं ।


