‘हमारी मांग संविधान के भावना अनुसार है’ मनीष सुमन

काठमांडू, ११ फागुन । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव का कहना है कि उपराष्ट्रपति उनकी ही पार्टी से चुनी जाए । इस क्रम में पिछले कुछ दिनों से यादव दौड़धूप भी कर रहे हैं । जसपा के प्रवक्ता मनीष सुमन ने प्रमुख पाँच पद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सभामुख उपसभामुख और प्रधानमन्त्री मध्ये कम से कम एक पद में मधेशी मूल से प्रतिनिधित्व होनी ही चाहिए की मांग की है । मनीष सुमन ने कहा है कि ‘हमारी मांग संविधान के भावना अनुसार है । संविधान में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति अलग अलग लिंग और समुदाय के होने चाहिए, ये स्पष्ट लिखा है ।
यादव कांग्रेस, एमाले, र उन्होंने कांग्रेस, माओवादी केन्द्र और एमाले के शीर्ष नेताओं के साथ समानान्तर बातचीत कर रहे हैं । सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से यादव प्रधानमन्त्री दाहाल के बहुत ज्यादा निकट देखे जा रहे हैं ।
यादव एमाले नेतृत्व के वर्तमान सत्ता गठबन्धन से भी असन्तुष्ट हैं । शक्ति बँटवारे को लेकर ओली ने जसपा को पूरी तरह से निराश किया है ।

