प्रधानमन्त्री तथा नेपाल बीच मुलाकात समाप्त
काठमांडू, ११ फागुन –
प्रधानमन्त्री तथा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव नेपाल के बीच हुई मुलाकात समाप्त हो गई है । माओवादी संसदीय दल के कार्यालय सिंहदबार में आज हुई बैठक करीब एक घण्टा चली है । आगामी राष्ट्रपति निर्वाचन के विषय को लेकर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और नेपाल के बीच मुलाकात हुई है ।
एमाले अध्यक्ष केपी ओली ने नेपाल का नाम राष्ट्रपति के रुप में आगे किया है । इसके बाद ही नेपाल प्रचण्ड से मिलने सिंहदरबार गए हैं । प्रचण्ड से मिलकर नेपाल ने राष्ट्रपति में सहयोग करने का आग्रह किया है । राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी दर्ता के लिए फागुन १३ गते का दिन तय किया गया है । इसलिए प्रायः सभी उम्मीदवार एक दूसरे से सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं ।


