Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुराने गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच तय बैठक स्थगित

 

काठमांडू, २३ फरवरी । चुनाव से पूर्व नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में रहे गठबंधन में शामील शीर्ष नेताओं की बैठक अचानक स्थगित हो गई है । राष्ट्रपति चुनाव को लक्षित कर आज शाम ५ बजे प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में पुराने गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक तय हुई थी । लेकिन अन्तिम चरण में आकर बैठक को स्थगित कर दिया गया है ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल के स्वकीय सचिव रमेश मल्ल के अनुसार राष्ट्रपति के संबंध में राष्ट्रीय सहमति कायम करने के लिए पुराने गठबंधन में शामील शीर्ष नेताओं के बीच बैठक तय हुई थी, लेकिन तत्काल के लिए स्थगित हुई है । उनका कहना है कि बैठक के लिए पुनः समय निर्धारण किया जाएगा । मल्ल के अनुसार संयुक्त बैठक स्थगित हुई है, लेकिन पुराने नेताओं के साथ एकल बैठक जारी है । बताया गया है कि प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल शुरु में नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता माधव कुमार नेपाल से मिलने के बाद कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से मिलना चाहते हैं ।
स्मरणीय है, फाल्गुन २५ गते राष्ट्रपति का चुनाव है, और दो दिन बाद आगामी शनिबार उम्मीदवारों की मनोनयन है । इसी विषय को लेकर राजनीतिक दौड़धूप जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com