Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पद के प्रति लालची बन कर मैं राष्ट्रपति बननेवाला नहीं हूंः नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ फरवरी । नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि वह पद के प्रति लालची बन कर राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बननेवाले नहीं हैं । उनका कहना है कि राष्ट्रीय सहमति के साथ राष्ट्रपति पद प्राप्त हो जाता है तो बनेंगे, नहीं तो उम्मीदवारी देने की उनकी चाहत नहीं है । आज बिहीबार पार्टी संसदीय दल के कार्यालय में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
बैठक में सहभागी एक नेता का कहना है कि नेता नेपाल ने प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के समक्ष सर्वसम्मत राष्ट्रपति प्रस्ताव करने के लिए आग्रह किया है, इसके लिए नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले के साथ बात करने के लिए उन्होंने सुझाव दिया है । स्मरणीय है, गत आइतबार एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने माधव नेपाल को राष्ट्रपति के रुप में अनौपचारिक रुप में प्रस्ताव किया था । लेकिन नेपाली कांग्रेस अपनी पार्टी से ही राष्ट्रपति उम्मीदवार चयन करना चाहती है । कांग्रेस से वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल की नाम चर्चा में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com