सत्ताधारी ३ दलों ने किया माधव नेपाल को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने का निर्णय !?

काठमांडू, २४ फरवरी । सत्ताधारी तीन राजनीतिक दलों ने माधव नेपाल को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी निकट स्रोत का कहना है कि बिहिबार शाम आयोजित नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) की संयुक्त बैठक ने ऐसा निर्णय हुआ है । बैठक में सहभागी एक नेता के अनुसार एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष नेपाल को सर्वसम्मत राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए आज नेकपा एमाले और नेपाली कांग्रेस के साथ विचार–विमर्श हो रही है ।
स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस वर्तमान सत्ता गठबंधन तोड़कर अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चयन करना चाहती है । इसके लिए कांग्रेस ने एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को पूर्ण कार्यकाल (५ साल) प्रधानमन्त्री बनाने का आश्वासन भी दिया है । इधर नेकपा एमाले वर्तमान सत्ता गठबंधन कायम रखने की प्रयास में है । इसके लिए माधव नेपाल को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए सकारात्मक भी है । एकीकृत समाजवादी निकट नेताओं का कहना है कि नेकपा एमाले और माओवादी मिल जाते हैं तो राष्ट्रपति में माधव नेपाल निश्चित हैं ।

