राष्ट्रपति में काँग्रेस वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ही विजयी होंगे – प्रकाश ज्वाला
काठमांडू, १४ फागुन
नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के प्रमुख सचेतक प्रकाश ज्वाला ने दाबा किया है कि राष्ट्रपति में काँग्रेस वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ही विजयी होंगे । प्रमुख सचेतक ज्वाला ने बताया कि अपने पार्टी सहित ८ दलों के साझा उम्मीदवार के रूप में पौडेल ने राष्ट्रपति में उम्मीदवारी दी है । उनके उम्मीदवारी देने के बाद सचेतक प्रकाश ज्वाला ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है ।
शनिवार अपराह्न राष्ट्रपति में रामचन्द्र पौडेल के उम्मीदवारी देने के बाद उन्होंने संघीय संसद् भवन परिसर में सञ्चारकर्मियों को संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि – राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए उम्मीदवारी दत्र्ता के साथ ही आठ दल एकताबद्ध हुआ है तथा नेकपा एमाले पूरी तरह से अकेला रह गया है ।
उन्होंने बताया कि आठ दलों के बीच की एकता सत्ता साझेदारी राष्ट्र निर्माण के अभियान तक जारी रहेगी । प्रमुख सचेतक ज्वाला ने ८ कहा कि –राजनीतिक दलों के बीच की एकता और संकल्प से देश की राजनीति में स्थिरता आएगी और समृद्धि के अभियान को हम तीव्रता दे सकेंगे ।


