Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्किङ हटाने के विरोध में सड़क पर उतरे व्यवसायी

 

काठमांडू, १५ फागुन –

 

काठमांडू के दरबार मार्ग क्षेत्र के व्यवसायियों ने पार्किङ हटाने का विरोध किया है ।
उपत्यका ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय और काठमांडू महानगर पालिका द्वारा पहले संचालित की जा रही वन–वे पार्किंग को हटाने के बाद, व्यवसायियों इसका विरोध किया है । व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दिया और काले रंग का ब्यानर रखकर सडक पर प्रदर्शन के लिए उतरे हैं ।

महानगर ने ट्रैफिक प्रहरी के साथ मिलकर १९ पुस से दरबार मार्ग क्षेत्र में पार्किङ करना निषेध कर दिया है । व्यवसायी इस कदम का यह कहते हुए विरोध कर रहे हैं कि पार्किंग की कमी के कारण वे सटर का किराया भी नहीं वसूल पा रहे हैं ।
आंदोलन में उतरे व्यवसायियों ने बताया कि महानगर से कई बार वार्ता करने की बात चल रही है लेकिन महानगर इस पर ध्यान नहीं दे रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *