हॉकर दीपनारायण साह को वार्डाध्यक्ष द्वारा इलाज के लिए 21हजार का सहयोग

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के जनक चौक पर विगत 50बर्षो से पत्रिका बेचकर जीवन यापन करने वाले 78बर्षीय दीप नारायण साह इन दिनों बीमार है। गुर्दा तथा लीवर की परेशानी के साथ अन्य बीमारियों से जूझ रहेहै। परिवार काभरन पोषण पत्रिका बेचकर ही करतेहैं। इतना पैसा नहीं है कि स्वयं से इलाज करवा सके। ऐसे में उनको सहयोग करने की होड़ बढ रही है। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के तीन बार्डाध्यक्ष दीपेन्द्र साह ने इलाज के लिए 21हजार मदद किए है। मौके पर बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह, पूर्व बार्डाध्यक्ष जानकी राम साह सहित कई लोग मौजूद थे।

