Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्यान तैयारी कर रही है सन्दीप को यूएइ भेजने की

 

काठमांडू, १७ फागुन –

 

नेपाल क्रिकेट संघ क्यान ने आईसीसी विश्वकप लिग टू अन्तर्गत यूएई में चल रहे त्रिकोणत्मक शृंखला के बांकी खेल खेलने के लिए सन्दीप लामिछाने को भेजने की तैयारी कर रही है ।
क्यान के कार्यवाहक सचिव दुर्गा पाठक ने यूएई और पपुवा न्युगिनी सम्मिलित शृंखला में खेल में एक खिलाड़ी घायल होने के कारण उनकी जगह पर सन्दीप को भेजने की तैयारी कर रही है ।
पाठक के अनुसार सन्दीप का भिसा भी आ चुका है । वहाँ से खबर आई है कि एक खिलाड़ी घायल हो चुका इसलिए हमने प्रतिस्थापन की मांग की है । उन्होंने बताया कि वहाँ के आधिकारिक व्यक्ति से जानकारी आने के बाद ही हम घायल खिलाड़ी का नाम सहित जानकारी देंगे ।
पाठक के अनुसार सन्दीप टिम के अन्तिम १६ में हैं इसलिए अदालत ने उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी है । इसलिए उन्हें क्यान सिरिज के लिए यूएई भेजने में लगी है ।
उन्होंने कहा ‘आईसीसी में हमने सन्दीप का नाम अन्तिम १६ में रजिष्टर कर दिया था । अदालत ने विशेष कारण से खेलने के लिए जाने की अनुमति दी है । अब सन्दीप खेल सकते हैं को आधार बना कर हम सन्दीप को भेजने की ओर लगे हैं ।’
नाबालिग से बलात्कार के आरोप लगे सन्दीप को उच्च अदालत ने धरौटी में छोड़े जाने पर भी विदेश जाने अनुमति नहीं दी थी । इसलिए सन्दीप यूएई नहीं जा पाए थे ।
लेकिन सर्वोच्च अदालत ने गत सोमवार उच्च अदालत के आदेश को बदलते हुए सन्दीप को विदेश जाने की अनुमति दी है । इसके बाद ही क्यान उन्हें यूएई भेजने की तैयारी कर रही है ।

यह भी पढें   अपेक्षाओं का बोझ ही मनुष्य के दुःख का सबसे बड़ा कारण है : बिमल सरार्फ

नेपाल वृहस्पतिवार को घरेलु टोली यूएई के साथ तथा शुक्रवार और सोमवार को पपुवा न्युगिनी के साथ खेलेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com