Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस–माओवादी गठबंधन राजनीतिक स्थिरता के लिएः निधि

 
बिमलेन्द्र निधि, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, १ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व उपप्रधानमन्त्री विमलेन्द्र निधि ने दावा किया है कि नेपाली कांग्रेस और नेकपा माओवादी केन्द्र के बीच पुनः नयां सोंच के साथ गठबंधन हो रहा है, जो राजनीतिक स्थिरता के लिए है । नेपाल प्रेस युनियन मधेश प्रदेश कार्य समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता निधि का कहना है कि लोकतान्त्रिक गणतन्त्र, संविधान की दीर्घायु और राजनीतिक स्थिरता के लिए कांग्रेस–माओवादी गठबंधन हुआ है और आज के लिए यही सही राजनीतिक दिशा भी है । उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस ने इससे पहले ही प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल को विश्वास का मत दिया है और आवश्यकता होने पर फिर देने के लिए तैयार है ।
नेता निधि ने यह भी दावा किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल की जीत सुनिश्चित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *