संसद् बैठक १८ दिनों के लिए स्थगित, अब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद ही संसद् बैठक

काठमांडू, १ मार्च । प्रतिनिधिसभा (संसद्) बैठक १८ दिनों के लिए स्थागित हो गया है । संसद् चिवालय स्रोत के अनुसा आज अपरान्ह १ बजे के लिए तय बैठक में संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाली नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले दोनों राजनीतिक पार्टी ने प्रतिपक्षी बेञ्च चयन करने के कारण बैठक को स्थागत करना पड़ा है ।
संघीय संसद् के महासचिव डा. भरतराज गौतम द्वारा जारी सूचना में कहा है कि आगामी बैठक चैत्र ५ गते के लिए तय हुआ है । इसम अवधि में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों पद के लिए चुनाव हो जाएगा और नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चयन हो जाएंगे ।
स्मरणीय है, नेकपा एमाले और माओवादी गठबंधन में सरकार निर्माण होने के बाद प्रमुख प्रतिपक्षी दल की मान्यता नेपाली कांग्रेस को मिल रहा था । लेकिन नेकपा एमाले ने वर्तमान सरकार को दी गई समर्थन वापस किया है और कांग्रेस तत्काल के लिए खूद को सत्ताधारी दल कहने के लिए इच्छुक नहीं है ।

