नेपाल को जीतने के लिए २०८ रन का लक्ष्य
काठमांडू, १८ फागुन –
आईसीसी क्रिकेट विश्वकप लिग टू अन्तर्गत जारी शृंखला के अपने दूसरे खेल में नेपाल को यूएई से जीतने के लिए २०८ रन का लक्ष्य मिला है ।
दुबई इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने वाली गरेको घरेलु टोली यूएई ने ५० ओभर में ८ विकेट खोकर २०७ रन बनाए ।
यूएई के लिए ओपनिङ करने वाले आसिफ खान ने सर्वाधिक ७२ रन बनाए । रोहन मुस्ताफा ने अविजित ५२ रन बनाए ।
नेपाल के सन्दीप लामिछाने ने ३ विकेट लिए । पहले ही ओभर में ओपनर मुहम्मद वासिम को नेपाल के करण केसी ने बोल्ड कर दिया । उसके बाद से आसिफ खान ने एक ओर से इनिंग को सम्भाले रखा ।
उन्होंने दूसरे विकेट के लिए भृत्य अरभिन्द के साथ ४६ रन की साझेदारी की । अरभिन्द १८ रन जोडे । नेपाल के सन्दीप लामिछा ने अरभिन्द को क्याच आउट किया । आसिफ खान ने तीसरे विकेट के रुप में कप्तान सिपी रिजवान के साथ ४३ रन की साझेदारी की । २२ रन बनाकर कप्तान रिजवान आउट हुए । कुशल मल्ल के बॉल पर दीपेन्द्र के हाथों कैच आउट हुए ।
आसिफ के ३७वें ओभर में आउट होने से पहले रोहन मुस्ताफा के साथ चौथे विकेट के लिए ५० रन की साझेदारी की । आसिफ खान ने ९९ बॉल में ५ चौके और ३ छक्कों की मदद से ७२ रन बनाए ।
आसिफ खान को सन्दीप के बॉल पर करण केसी ने कैच आउट किया । मुस्ताफा और आर्यल लाक्रा ने छठें विकेट के लिए ५८ रन की साझेदारी करते हुए यूएई के स्कोर को २०० रन पहुँचाया ।
सन्दीप ने ४९वें ओभर में लाक्रा को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ दिया । लाक्रा ने २८ रन बनाए । मुस्ताफा ने अन्तिम तक खेलते हुए ७६ बॉल में २ चौके के मदद से ५२ रन बनाए । अन्तिम ओभर में यूएई के दो खिलाड़ी रनआउट हुए ।
सन्दीप लामिछाने ने ३ विकेट लिए । श्याम ढकाल के जगह पर नेपाली टिम में सन्दीप को समावेश किया गया है । सन्दीप बुधबार को यूएई गए थे ।


