Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शेयर बाजार में निरंतर गिरावट

 

काठमांडू, १८ फागुन–

 

 

 

सप्ताह के अन्तिम कारोबार के दिन में भी आज शेयर बजार में निरन्तर गिरावट का सिलसिला जारी रहा । बुधवार २ महीने के बाद २ हजार से नीचे और नेप्से में वृहस्पतिवार को १.३३ प्रतिशत की गिरावट आई है । बाजार परिसूचक नेप्से २६.४८ अंकों की गिरावट के साथ १९६९.०१ अंकों पर बंद हुआ, जबकि सभी उप सूचकांकों में गिरावट रही। लघुवित्त उपसूचक में सर्वाधिक २.६४ प्रतिशत की गिरावट आई है । जबकि व्यापार उप सूचकांकों में भी २.३२ प्रतिशत की गिरावट आई है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

वृहस्पतिवार नेप्से में २८ हजार ५०० कारोबार में ३६ लाख ५७ हजार १५४ शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे १ अर्ब ३३ करोड ६३ लाख को कारोबार हुआ है । जिनमें से हिमालयन डिस्टिलरी का सबसे अधिक ८ करोड १३ लाख का कारोबार हुआ । जबकि शिवम सीमेंट का ६ करोड ३ लाख और एनआईशी एशिया बैंक को ४ करोड ३७ लाख का कारोबार हुआ है ।
वृहस्पतिवार को नेप्से में कुल २१६ कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ । वहीं १९४ कंपनियों के शेयरों के मूल्यों में गिरावट आई है । इसी तरह १९ कम्पनी के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई तो ३ कंपनियों के शेयर मूल्य स्थिर है । कारोबार होने के बीच बुद्धभूमि हाइड्रोपावर के शेयर मूल्य ४.२९ प्रतिशत की वृद्धि हुई, युनिक नेपाल लघुवित्त के शेयर मूल्य ४.०२ प्रतिशत की और बोटलर्स नेपाल तराई के शेयर मूल्य ३.९१ प्रतिशत की वृद्धि हुई है ।

यह भी पढें   स्वराज्य : वैदिक और आधुनिक चिंतन के परिप्रेक्ष्य में : केशवप्रसाद चौलागाईं (धर्माचार्य)

इसी तरह ग्लोबल आईएमई लघुवित्त के शेयर मूल्य में ७ प्रतिशत की गिरावट आई है । स्वाभीमान लघुवित्त के शेयर मूल्यों में ५.८० प्रतिशत की और नाडेप लघुवित्त के शेयर मूल्यों में ५.७४ प्रतिशत की गिरावट आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com