नेपाली यू–१९ क्रिकेट टीम आज लौट रही है
काठमांडू, १९ फागुन –
नेपाली यू–१९ क्रिकेट टीम आज स्वदेश वापस आ रही है । आगामी वर्ष श्रीलंका में होने जा रही यु १९ के विश्वकप में स्थान पक्का करके नेपाली टोली आज स्वदेश वापस आ रही है । नेपाली टोली आज शाम ६ बजे त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल में पहुँचेगी ।
वृहस्पतिवार के खेल में यूएई को ७ रन से हराकर यू१९ विश्वकप में नेपाल ने ८ वर्ष के बाद अपना स्थान पक्का किया है । इसी बीच विश्वकप में चुने गए नेपाली यू–१९ क्रिकेट टिम के हरेक सदस्य को क्रिकेट एसोसिएसन ऑफ नेपाल (क्यान) ने एक–एक लाख रूपैया पुरस्कार देने की घोषण की है ।
८ वर्ष के बाद युएई को हराकर नेपाली यू–१९ टिम विश्वकप में चुना गया है । क्यान ने सरकार से भी अनुरोध किया है कि टीम को उचित सम्मान दें ।


