उपप्रधान एवं भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ आज कतार जाऐंगे
काठमांडू, १९ फागुन –
उपप्रधान एवं भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ अल्पविकसित राष्ट्रों के लिए होने जा रही पाँचवें राष्ट्रसंघीय सम्मेलन में सहभागी होने के लिए आज कतार जाऐंगे ।
परराष्ट्र मन्त्रालयल ने जानकारी दी है कि –कतार के दोहा में रविवार से मंगलवार तक होने वाले सम्मेलन में नेपाली प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करने के लिए आज नारायणकाजी श्रेष्ठ प्रस्थान करेंगे । इससे पहले मन्त्री अति कम विकसित देश समूह के शिखर सम्मेलन में सहभागी होकर सम्बोधन करेंगे । सम्मेलन समूह के अध्यक्ष मुलुक मलावी के संयोजकत्व में शनिवार को आयोजन की जाएगी । इस सम्मेलन द्वारा ही नेपाल समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगी ।
कतार के दोहा में आयोजन हुए संयुक्त राष्ट्रसंघीय सम्मेलन के पूर्ण सत्र को उपप्रधानमन्त्री श्रेष्ठ सम्बोधन करेंगे । इसी के साथ वो विभिन्न देश तथा संघ–संस्था के प्रतिनिधि मण्डल के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे । उपप्रधानमन्त्री श्रेष्ठ के नेतृत्व में नेपाली प्रतिनिधिमण्डल में राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष डा. मीनबहादुर श्रेष्ठ, सांसद डा. जितेन्द्रनारायण देव, नेपाल सरकार के सचिव तथा कतार के लिए नेपाली राजदूत भी रहेंगे ।


