Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

(रास्वपा) राष्ट्रपति मतदान के लिए आज करेगी निर्णय

 

काठमांडू, २५ फागुन –

 

 

राष्ट्रपति निर्वाचन में किसे मतदान करेंगे ? इस बात का राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने अभी तक निर्णय नहीं किया है । आज वह इस बात का निर्णय करेगी । इसके लिए रास्वपा ने आज पदाधिकारी और संसदीय दल की बैठक बुलाई है ।
राष्ट्रपति निर्वाचन में किसे मतदान करें ? रास्वपा के उपसभापति डोलप्रसाद अर्याल ने बताया कि –आज सुबह होने वाली बैठक से पता चलेगा कि हमारी पार्टी राष्ट्रपति निर्वाचन में किसे मतदान करेगी । प्रतिनिधि सभा में रास्वपा के १९ सांसद हैं ।
आज सुबह १० बजे से ३ बजे तक राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन होे जा रहा है । राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल और नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष सुवास नेम्वाङ उम्मीदवार हैं ।
नेपाली कांग्रेस सहित, नेकपा माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, जसपा, लोसपा, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, जनमत पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा पौडेल के पक्ष में हैं ।
नेम्वाङ के पक्ष में अभी तक उनकी पार्टी नेकपा एमाले मात्र है । राप्रपा ने तटस्थ रहने का निर्णय कर दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *