रास्वपा द्वारा पार्टी पदाधिकारी और संसदीय दल की बैठक आह्वान

काठमांडू, मार्च ९ । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने पार्टी पदाधिकारी और संसदीय दल की बैठक आह्वान किया है । आज के लिए तय राष्ट्रपति चुनाव को लक्षित करते हुए रास्वपा ने यह बैठक आह्वान किया है । आज तक रास्वपा ने राष्ट्रपति चुनाव में किस को मतदान करना है ? इसके संबंध में औपचारिक निर्णय नहीं किया है ।
राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल और नेकपा एमाले के नेता सुवास नेम्वाङ चुनावी प्रतिस्पर्धा में हैं । पौडेल के पक्ष में मतदान करना है या नेम्वाङ के पक्ष में ? इसके संबंध में रास्वपा निर्णय करने जा रही है । रास्वपा में १९ प्रतिनिधिसभा सदस्य हैं ।

