सी जिनपिङ तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने
काठमांडू, २६ फागुन –
सी जिनपिङ तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने हैं । वो शुक्रवार को १४वीं राष्ट्रिय जनकांग्रेस के चल रहे अधिवेशन में सर्वसम्मति से राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं ।
ग्रेट हल ऑफ द पिपल में उपस्थित नेशनल पिपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के तीन हजार सदस्यों ने ६९ वर्षीय सी को सर्वसम्मत रूप में राष्ट्रपति चयन करने की समाचार एजेन्सी सिन्ह्वा ने जानकारी दी है । उन्होंने माओत्से तुङ के बाद सबसे ज्यादा शक्तिशाली नेता के रूप में अपनी पकड़ मजबूत बनाई है ।
सी के विरुद्ध में कोई प्रतिस्पर्धी नहीं था । वो देश के केन्द्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष में भी तीसरे कार्यकाल के लिए सर्वसम्मत से निर्वाचित हुए हैं । लेजी संसद के नए सभामुख और हान झेंग उपाध्यक्ष में निर्वाचित हुए हैं ।


