Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

26 वर्षीय व्यक्ति के पेट में वोदका की बोतल, ढाई घंटे की सर्जरी के बाद पेट से सफलतापूर्वक बोतल निकाली

 

काठमांडू,

 

 

file photo

नेपाल में चिकित्सकों ने 26 वर्षीय व्यक्ति की सर्जरी कर उसके पेट से वोदका की बोतल निकाली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रौतहट जिले की गुजारा नगरपालिका में रहने वाले नूरसाद मंसूरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच के दौरान वोदका की बोतल मिली। पांच दिन पहले उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और ढाई घंटे की सर्जरी के बाद उसके पेट से सफलतापूर्वक बोतल निकाली गई।

यह भी पढें   शव से कान की बाली निकालने के आरोप में दो व्यक्ति हुए गिरफ्तार

आंतों में हो रही थी सूजन
एक चिकित्सक ने बताया कि बोतल से उसकी आंत फट गई थी, जिसके कारण मल का रिसाव और आंतों में सूजन हो रही थी, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि नूरसाद के दोस्तों ने उसे शराब पिलाई हो और मलाशय के रास्ते उसके पेट में जबरदस्ती बोतल घुसा दी हो।

रौतहट पुलिस ने घटना के सिलसिले में शेख समीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और नूरसाद के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की है। खबर में चंद्रपुर पुलिस कार्यालय के हवाले से बताया कि हमें समीम पर शक है, इसलिए हमने उसे हिरासत में ले रखा है और जांच कर रहे हैं।

यह भी पढें   तबाही पर चीन का 'डबल गेम': चीनी विदेश मंत्रालय ने नेपाल पर ही मढ़ा दोष, ड्रैगन द्वारा विरोधाभासी बयान?

रौतहट के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर बुढा मागर ने कहा कि नूरसाद के कुछ अन्य दोस्त फरार हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com