Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले ने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवारी में उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य का नाम देने का निर्णय लिया

 

काठमांडू,२७ फागुन –

 

 

 

नेकपा एमाले ने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवारी में अपने दल से उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य का नाम देने का निर्णय किया है ।
आज सुबह ललितपुर के च्यासल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई सचिवालय के बैठक में उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार शाक्य को बनाने का निर्णय लिया गया है । बागमती प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री समेत हुई शाक्य को उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाने के लिए सर्वसम्मत रुप में निर्णय होने की जानकारी उपमहासचिव प्रदीप ज्ञवाली ने दी है । साथ ही बैठक में उपराष्ट्रपति में पुरुष को उम्मीदवार नहीं बनाने के लिए भी जोड़ दिया गया । चैत तीन गते होने जा रही निर्वाचन के लिए आज मनोनयन दर्ता की जा रही है ।
मनोनयन दर्ता के लिए समय ९ बजे से लेकर २ बजे तक का रखा गया है । समय तय होने के बाबजूद अभी तक किसी की भी उम्मीदवारी दर्ता नहीं डाली गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *