Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समृद्ध का आधार बचत और ऋण सदुपयोग : उपमेयर चौधरी

 


देशबन्धु यादव/नवलपरासी । मानुषी लघु वित्त वित्तीय संस्था लिमिटेड नवलपरासी (पश्चिम) के परासी शाखा के आयोजना में वार्षिक केन्द्र प्रमुख गोष्ठी तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथी रामग्राम नगरपालिका के उपमेयर समझना चौधरी ने कहा की समृद्धि के लिए मितव्ययिता और वित्तीय संस्थाओ से ऋण लेकर कटाई , बुनाई और सब्जी खेती के साथ ही अपनी क्षमता एवं बाजार के मांग अनुसार पेशा/ व्यवसाय को चयन करते हुए आर्थिक एवं सामाजिक जीवन स्तर में वृद्धि करें।
इस मौके पर रामग्राम नगरपालिका वार्ड नं २ के पुर्व वार्ड अध्यक्ष चन्द्रिका अग्रहरी,सुर्यज्योति इन्स्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड नवलपरासी के शाखा प्रबन्धक सानुमाया भट्टराई, सनराइज बैंक परासी शाखा के प्रबन्धक मनोजकुमार आचार्य ने सहभागि केन्द्र प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए कहा की वित्तीय संस्था और ग्राहक/ व्यवसायी एक दुसरे के पुरक हैं। कार्यक्रम का सहजीकरण मानुषी लघु वित्त वित्तीय संस्था परासी शाखा के प्रबन्धक दिलिप कार्की और केन्द्र प्रमुख मञ्जुला कुमारी ने किया। मानुषी लघु वित्त वित्तीय संस्था लिमिटेड के सिइओ शोभा बज्राचार्य के सभापतित्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *