Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपराष्ट्रपति में ४ की उम्मीदवारी दर्ता

 

काठमांडू, फागुन –

 

उपराष्ट्रपति में सत्तारुढ दल गठबन्धन से ही ३ और एमाले के एक को मिलाकर ४ लोगों ने उम्मीदवारी दर्ता की है ।
सत्ता गठबन्धन से जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल से २ और जनमत पार्टी से १ तीन उम्मीदवारी दी गई है । जसपा से जसपा संसदीय दल के नेता रामसहायप्रसाद यादव और प्रमिला यादव ने उम्मीदवारी दर्ता की है । प्रमिला यादव के प्रस्तावक में रञ्जु झा, मृगेन्द्रकुमार सिंह यादव, नवलकिशोर शाह, दीपक कार्की, राजकिशोर यादव हैं तो वहीं समर्थक में अनिता देवकोटा, विमला सुवेदी, सीता गुरूङ, जयन्ती राई, मनीष सुमन हैं ।
इसी तरह रामसहायप्रसाद यादव के प्रस्तावक में जसपा नेता अशोककुमार राई, प्रदीप यादव, एकीकृत समाजवादी के किसान श्रेष्ठ, माओवादी केन्द्र के शक्ति बस्नेत और नेपाली कांग्रेस के रमेशजंग रायमाझी हैं तथा समर्थक में जसपा की रेखा यादव, अम्बिका काफ्ले, एकीकृत समाजवादी के प्रकाश ज्वाला, खिमलाल देवकोटा, भानुभक्त जोशी हैं ।
नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्रसहित के सत्तारुढ गठबन्धन में ही रहे दल जनमत पार्टी की नेता ममता झा ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी दर्ता की है । उनके प्रस्तावक में जनमत पार्टी के अब्दुल खान, अनिता देवी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के गंगाराम चौधरी, अविराम शर्मा, रुपा कुमारी यादव हैं तथा समर्थक में गोमालाम सापकोटा, विनिताकुमारी सिंह, बसन्तकुमार कुशवाह, रामप्रकाश चौधरी, रानीकुमारी तिवारी हैं ।
नेकपा एमाले से उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य ने उम्मीदवारी दर्ता की है । उनके प्रस्तावक में अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, उपाध्यक्ष सुवासचन्द्र नेम्वाङ, छविलाल विश्वकर्मा, गोकर्ण बिष्ट, रघुवीर महासेठ हैं तथा समर्थक में कृष्णगोपाल श्रेष्ठ, महेश बर्तौला, तुलसा दाहाल, भगवती न्यौपाने, यशोदा रिजाल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *