श्रम संस्कृति दवारा पर्चा दिखाते हुए संसद में प्रदर्शन
काठमांडू, जेठ ४ – आज जैसे ही प्रतिनिधिसभा की बैठक शुरु हुई, श्रम संस्कृति पार्टी ने पर्चा दिखाते हुए प्रदर्शन किया । सोमवार (जेठ ४) बैठक में जैसे ही कारवाई शुरु होने लगी कि श्रम संस्कृति के सांसदों ने सभामुख डोलप्रसाद (डीपी) अर्याल की ओर मुडकर पर्चा दिखाते हुए प्रदर्शन किया ।
इसके बाद सभामुख अर्याल श्रम संस्कृति के सांदों को निर्देश दिया कि वे संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए विरोध करें । श्रम संस्कृति के सांसदों ने अपने शरीर में उक्त पर्चे को चिपका कर बैठे थे । उनका कहना था कि प्रधानमंत्री संसद के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं ।


