सपना तामाङ गिरफ्तार
काठमांडू, जेठ ४ – सुन्धारा स्थित केन्द्रीय कारागार ब्रेक कर फरार सपना तामाङ को गिरफ्तार कर लिया गया है । उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय की टीम ने काठमांडू के न्यूरोड से कल रात तामाङ को गिरफ्तार किया है । कार्यालय के एसएसपी सन्तोष खड्का ने जानकारी दी है कि वो छिपकर रह रही थी । वो काठमांडू के सुन्धारा स्थित केन्द्रीय कारागार से भागी थी । शनिवार की सुबह वो दीवार से कूदकर भाग गई थी । जबकि जेल के चाराेंं तरफ काँटें लगे हुए हैं और वहाँ २४ घंटे प्रहरी की निगरानी रहती है । लेकिन वो भागने में सफल रही ।
६ वर्षीया बालिका के अपहरण और हत्या करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था । यह उसका जेल से भागने का दूसरा प्रयास था ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि नुवाकोट की विदुर नगरपालिका की २५ वर्षीया सपना १७ वर्ष की ही उम्र से चोरी और डकैती जैसे कामों में लग गई थी और बार बार जेल की सजा काटती और छुटती थी ।


