Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में तीन दिवसीय नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का आयोजन

 


माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का चतुर्थ संस्करण बिराटनगर के जानकी सदन में होगा । जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है । नेपाल भारत साहित्य महोत्सव के आयोजक हिन्दी अकादमी नेपाल के अध्यक्ष डा. विजय पंडित ने बताया तीन दिवसीय 17 ,18 , 19 मार्च का उक्त आयोजन में भारत नेपाल सहित अन्य देश के लगभग तीन सौ साहित्यकार शिरकत करेंगे , सभी के लिए ठहरने, भोजन व भ्रमण की समुचित व्यवस्था की गई है ।
आयोजक के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य वसुद्धैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ नेपाल भारत के ऐतिहासिक सम्बन्ध को मजबूत बनाना है और एक साहित्य सेतु का निर्माण करना है । दोनो देश के बीच का सामाजिक , आर्थिक , सांस्कृतिक सम्बन्ध को साहित्य के माध्यम से मजबूत बनाना , महाभारत कालीन ऐतिहासिक शहर बिराटनगर को दुनिया के आगे सार्वजनिक करना , रामायण और बुद्ध सर्किट को महाभारत सर्किट से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है ।
इसके साथ साथ नेपाल व भारत के नवोदित व गुमनाम कलमकारों को वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना भी मुख्य उद्देश्यों में से एक है। उद्घाटन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोसी प्रदेश के पूर्व प्रदेश प्रमुख प्रा. डा. गोविंद सुब्बा और कार्यक्रम अध्यक्ष दधिराज सुबेदी रहेंगे।
तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव में साहित्यिक व सामाजिक परिचर्चा, शोधपत्र, लघुकथा, पुस्तक विमोचन, साक्षात्कार सत्र , कवि सम्मेलन, मुशायरा व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
आयोजन में सलाहकार डा विवश पोखरेल, श्रीमती गंगा सुबेदी, डा देवी पंथी संयोजक और जोगबनी से वरिष्ठ पत्रकार वरूण मिश्रा व माला मिश्रा जी सह संयोजक के रूप में शामिल रहेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com