न्यूजिल्याण्ड के कर्माडेक द्वीप में भूकम्प, सुनामी की चेतावनी
काठमांडू, २ चैत –
न्यूजिल्यान्ड के केर्माडेक द्वीप में ७.१ म्याग्निच्युड का भूकम्प आने की अमेरिकी भौगर्भिक संस्था (युएसजीएस) ने जानकारी दी है । आज सुबह १० किलोमिटर गहिराइ में केन्द्रविन्दु होकर भूकम्प हुआ है । भूकम्प कीे तीव्रता ७.१ म्याग्निच्युड मापन हुई है और सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है ।
सुनामी से बहुत ज्यादा क्षति हो सकती है इसलिए न्यूजिल्याण्ड और टोगा क्षेत्र में सतर्कता अपनाने को कहा गया है । इससे पहले भी २०७५ साल भादव में केर्माडेक द्वीप में ६.९ म्याग्निच्यूड का भूकम्प आया था । न्यूजिल्याण्ड को भूकम्प और ज्वालामूखी जैसे प्राकृतिक प्रकोप द्वारा सताए जाने वाले देश के रुप में जाना जाता है ।

