राप्रपा ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय

काठमांडू, १६ मार्च । चैत्र ३ गते के लिए तय राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने लिया है । बुधबार आयोजित पार्टी केन्द्रीय कार्य सम्पादन समिति बैठक ने ऐसा निर्णय लिया है । पार्टी प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने इसके संबंध में जानकारी दी । स्मरणीय है, मतदाता के रुप में रापपा की ओर से १४ संघीय सांसद् और २८ प्रदेश सांसद् हैं ।
पार्टी प्रवक्ता श्रेष्ठ ने यह भी कहा है कि रसायनिक खाद्य में कृषकों को प्राप्त अनुदान कटौती कर सरकार ने अदूरदर्शी, अमानवीय और अनुचित निर्णय किया है । यह निर्णय तत्काल वापस करने के लिए भी राप्रपा ने सरकार से अनुरोध किया है । राप्रपा ने कहा है कि सर्वसुलभ रुप में कृषकों को खाद्य प्राप्त होना चाहिए और नेपाल में ही खाद्य उत्पादन के लिए उद्योग स्थापना करना चाहिए ।

