Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे गणेश युवा कमिटी द्वारा वृक्षारोपण

 

DSC00874कैलास दास,जनकपुर, चैत्र २९ । धार्मिक, साँस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं समाजिक क्षेत्रमा कार्य करते आ रहे गणेश युवा कमिटी ने साप्ताहिक कार्यक्रम अन्तर्गत शनिवार को जिल्ला प्रशासन कार्यालय एवं जिल्ला प्रहरी कार्यालय में वृक्षा रोपण किया है ।

कमिटी के अध्यक्ष दीपक भगत की अध्यक्षता में जिल्ला प्रशासन कार्यालय में करीब डेढ सौ से ज्यादा विभिन्न जात के पौधा लगाया गया है । कमिटी के महासचिव कैलास प्रसाद गुप्ता के संयोजकत्व में एवं सहायक जिल्ला प्रमुख हरिप्रसाद बास्तौल के प्रमुख आतिथ्य में हुआ  वृक्षारोपण कार्यक्रम में अशोक, आम, लिची, लताम के पौधा के साथ ही फलफुल और गमला में लगी फुल भी जगह जगह लगाया है ।

उसी प्रकार जिल्ला प्रहरी कार्यालय में भी करीब डेढ सौ पौधा लगया गया है । प्रहरी उपरीक्षक उत्तमराज सुवेदी के प्रमुख आतिथ्य में हुये  वृक्षा रोपण कार्यक्रम में कार्यालय के आसपास वह पौधा लगया है । वहाँ भी अशोक, आम, लिची, लताम के पोधा के साथ ही  फलफुल का पौधा लगया है ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि ने समाजिक क्षेत्र में गणेश युवा कमिटी ने जो कार्य क्रिया है वह वास्तव में प्रशंसनीय है कहते हुए उन्होने यह भी कहा कि हरेक क्षेत्र में युवाओं को खुलकर काम करना चाहिए । इससे समाज मे रहे विकृति विसंगति अपने आप दूर हो जाऐगा ।

DSC00882वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री राम युवा कमिटी का अध्यक्ष रामबाबु साह, समाजसेवी अमरचन्द्र अनिल, प्रशासकीय अधिकृत हरिलाल साह, जेसीज का अध्यक्ष एवं गणेश युवा कमिटी का अध्यक्षीय सल्लाहकार शंकर साह, कमिटी का भू.पू अध्यक्ष शुरेन्द्र कुमार भण्डारी, निवर्तमान अध्यक्ष सन्तोष कुमार साह, भूपू उपाध्यक्ष राजेश भण्डारी, कोषाध्यक्ष केदार साह, दिगम्बर साह पंकज जयसवाल सहित का व्यक्ति उपस्थित थे ।

कमिटी ने गत शनिवार जनकपुर अञ्चल अस्पताल में फलफुल वितरण किया था तो गत शुक्रवार शुक्रवार धनुष सागर पोखरी के सरसफाई किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *