प्रधानमंत्री प्रचण्ड आज गोर्खा जा रहे
काठमाडौँ २१ मार्च ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड मंगलबार गोरखा जा रहे हैं । पालुङटार नगरपालिका के बिमिरे में पन्थहिटी-कटहरे-हर्मी-साहिलटार सडक स्तरोन्नति योजना का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड गोरखा जाने वाले हैं ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के साथ ही पूर्वप्रधानमन्त्री डा बाबुराम भट्टराई और उपप्रधानमन्त्री एवम् भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ का भी गोर्खा जाने का कार्यक्रम है ।
इस योजना के अन्तर्गत पन्थहिटी से साहिलटार तक का लगभग साढे २० किलोमीटर सडक चौडी करने, नाली और दीवार निर्माण करने तथा डबल लेन कालोपत्र किया जाएगा । भारतीय एक्जिम बैंक के साथ विकास साझेदारी में निर्माण होने वाली इस योजना की लागत ८० करोड रुपया है ।वूड हिल-लामा जेभी, महाराजगञ्ज ने ३० महीने में समाप्त करने के करार पर सडक का ठेका लिया है । गोरखा प्रधानमंत्री प्रचण्ड का निर्वाचन क्षेत्र भी है ।


