Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा नवाह 22 मार्च से

 


माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । रामनवमी के उपलक्ष्य में 22 मार्च से नौ दिवसीय श्री राम कथा नवाह का आयोजन बिराटनगर के परोपकार सामुदायिक भवन प्रांगण में आयोजित किया गया है । इस मौके पर कलश शोभा यात्रा निकाला जाएगा जो नगर परिक्रमा कर कार्यक्रम स्थल पहुचेगा । महोत्सव का कथावाचक अयोध्या के आचार्य मधुसूदन रामायणी महाराज पहुच रहे है । नवाह कार्यक्रम में रामचरित मानस की महिमा , शिव पार्वती विवाह , नारद मोह , राम जन्मोत्सव , बाल लीला , सीताराम विवाह , राम वनवास , भरत चरित्र ,रावण वध आदि कथावचन किए जाएंगे ।श्री हरि सत्संग समिति नेपाल के तत्ववधान में आयोजित महोत्सव में मण्डप पूजा , मूलपाठ , भजन कीर्तन ,विशेष प्रवचन , कथा , आरती , प्रसाद बितरण , हनुमान चालीसा पाठ ,झांकी , धार्मिक प्रश्नोतरी , सवा लाख दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम है । इस धार्मिक कार्यक्रम में कोशी प्रदेश के प्रशिद्ध साधु संत का पहुचने का कार्यक्रम तय है । कार्यक्रम को ले प्रचार प्रसार जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed