Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के विरुद्ध बानेश्वर में नारेबाजी

 

काठमांडू, ७ चैत । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के विरुद्ध बानेश्वर में नाराबाजी हुई है । मंगलवार प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ५८वें अन्तर्राष्ट्रीय जातीय भेदभाव उन्मूलन सार्वजनिक समारोह में जा रहे थे । उसी समय वहाँ तीन युवकों ने प्रधानमन्त्री के विरुद्ध नारेबाजी की ।
कार्यक्रम में एक युवा प्रधानमन्त्री प्रचण्ड से अपनी बात को कहना चाह रहा था,उसने प्रहरी से आग्रह की थी कि उसे बात करने दें लेकिन प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया जिसकी वजह से उसने ‘आतंककारी प्रचण्ड मुर्दावाद’ कहते हुए विरोध जाहिर किया ।
ये सब अभी हो ही रहा था कि दूसरा व्यक्ति नारा लगाने लगा कि प्रहरी हमें चुप नहीं करा सकती है । दोनों ही युवाओं को प्रहरी जब गाड़ी में रख रहे थे फिर भी वो जोर जोर से नारा लगा रहे थे कि –गरीब मारा प्रचण्ड मुर्दावाद, मूल्यवृद्धि खारिज करो, नालायक सरकार होशियार, प्रहरी युवाओं को नहीं मार सकते, नहीं चाहिए ऐसी सरकार, ७७ जिलों के युवा एक हों । उनलागों को जब नियन्त्रण में लिया गया तभी प्रधानमन्त्री प्रचण्ड कार्यक्रम स्थल में पहुँचे ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड कार्यक्रम स्थल में जा रहे थे । उनके ही आगे एक युवा ‘बैंक का मिटरब्याज माफ करो’ का नारा लगा रहा था, उसे भी प्रहरी ने तत्काल नियन्त्रण में ले लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed