Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सदा नीरा कमला नदी के अस्तित्व पर खतरा : मंत्री सुनीता यादव

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । अन्तरराष्ट्रीय नदी दिवस के अवसर पर कमला वचाव अभियान द्वारा आयोजित नदी नीति संवाद कमला वचाव अभियान के संयोजक बिक्रम यादव कर्जन्हा नगरपालिका के उतरवाहिनीकमला घाट पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए मधेश प्रदेश केउद्योग, वन, वातावरण मंत्री सुनीता यादव ने कहा कि वन के अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ा है। इससे बर्षा कम हो रही है। इससे कमला सहित अन्य नदियों का जल स्तर दिनोंदिन घट रहा है। बैशाख में कमला में अथाह पानी रहता था। आज वहुत कम पानी है। चूरे पवर्त विनाश की ओर है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह सदा नीरा कमला नदी आने वाले दिनों में अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो जाएगा। मधेश के धनुषा, सिरहा, बिहार के मधुवनी, दरभंगा जिला में किसानो के लिए जीवन दायिनी है। इससे किसान सिंचाई करते है। गंगा विचार मंच जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय संयोजक डा. भरत पाठक ने कहा कि नेपाल से निकली नदियां कमला, कोशी, गंडक, बागमती सहित अन्य नदियाँ भारत में प्रवेश करती है, लेकिन पर्यावरण दोहन से नदियाँ सूख रही है। भूस्खलन से नदियां में गाद भर गया है। जिससे बाढ आती है। इससे भारत में जन धन की काफी क्षति होती है। इसकी रोकथाम के लिए दोनो देशों को मिल जुलकर काम करना होगा। कर्जन्हा नगरपालिका के उप मेयर लक्ष्मी श्रेष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गणेश साह,स्वच्छता अभियान भारत का ब्रांड एम्बेसेडर डा. नंदिता पाठक, अखिल साहित्य परिषद बिहार का लक्ष्मी मित्तल, पीस फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष डा. चिरंजीवी भट्टराई गणेशमान चारनाथ का मेयरजीत नारायण यादव, कमला नगरपालिका के मेयर बिशेश्वर यादव, कल्याण पुर नगरपालिका के मेयर राम पुकार साह , जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के उप मेयर किशोरी साह,ग. च. का उप मेयर तुलसा पटेल, प्रो, अधिवक्ता अभय राज नायक, डा. बिष्णु माया के. सी. सहज कर्ता सुजन शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com