गैस सिलिन्डर से भरी ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होने से ३ लोगों की मृत्यु
काठमांडू, ८ चैत –
दैलेख में गैस सिलिन्डर से भरी ट्रक दुर्घटना होने से तीन लोगों की मृत्यु घटनास्थल में ही हो गई है ।
नेपालगंज से दैलेख जा रही मनकामना गैस सिलिन्डर से भरी भे१क २२०१ नम्बर का ट्रक गुराँस गाँवपालिका–४ तालपोखरी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे तीन लोगों की मृत्यु वही घटना स्थल में ही हो गई ।
मृत्यु होने वालों में सवारी चालक अन्दाजी ३१ वर्षीय कृष्ण चौधरी, ट्रक में सवार २५ वर्षीय लक्षिराम चौधरी और २३ वर्षीय विष्णु चौधरी हैं ।
मृतकों के जगह को लेकर अभी पता नहीं चला है । ट्रक सड़क से करीब १५० मीटर नीचे गिरी है ।

