Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सगरमाथा हाइड्रोपावर का आईपीओ खुला

 

काठमांडू, ८ चैत –

सगरमाथा जलविद्युत कम्पनी लिमिटेड ने धितोपत्र के प्रारम्भिक सार्वजनिक निष्कासन (आईपीओ) बिक्री को खुला किया है । कम्पनी ने ८ चैत बुधवार से सर्वसाधारण के लिए आईपीओ बिक्री को खुला किया है ।
कम्पनी ने आयोजन प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय बासियों तथा वैदेशिक रोजगारी में रहे नेपालियों के लिए निष्कासन आईपीओ वितरण के पश्चात् सर्वसाधारण के लिए आईपीओ निष्कासन खुला किया गया है ।
कम्पनी ने नेपाल धितोपत्र बोर्ड से प्रतिकित्ता १०० रुपेया अंकित मूल्य में जारी पुँजी एक अरब १२ करोड़ रुपेया का ४९ प्रतिशत होने से ५४ करोड ८८ लाख रुपेया बराबर के ५४ लाख ८८ हजार कित्ता साधारण सेयर सार्वजनिक निष्कासन करने की अनुमति पाई थी ।
जिसके अन्तगत्र्त जारी पूँजी का १० प्रतिशत होने से ११ करोड २० लाख रुपेया बराबर का ११ लाख २० हजार कित्ता सेयर आयोजना प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय को निष्कासन कर बंटवारा कर चुकी है ।
इसी तरह सर्वसाधारण के लिए जारी पूँजी का ३९ प्रतिशत होने से ४३ करोड ६८ लाख रुपेया बराबर का ४३ लाख ६८ हजार कित्ता सेयर मध्ये १० प्रतिशत होने से ४ लाख ३६ हजार ८०० कित्ता साधारण सेयर नेपाल सरकार के सम्बन्धित निकाय से श्रम स्वीकृती प्राप्त कर विदेश में रोजगार कर रहे नेपालियों का निष्कासन कर वितरण कर चुकी है ।
इसी तरह ५ प्रतिशत अर्थात २ लाख १८ हजार ४०० कित्ता सामूहिक लगानी कोषों के लिए और ३ प्रतिशत अर्थात एक लाख ३१ हजार ४० कित्ता सेयर कम्पनी के कर्मचारियों के लिए सुरक्षित किया है । सर्वसाधारण को बांकी रहे ३५ लाख ८१ हजार ७६० कित्ता के सेयर के लिए आवेदन दे सकते हैं ।
कम्पनी के आईपीओ में १२ चैत और उक्त अवधि में मांग अनुसार यदि आवेदन नहीं दे पाए हैं तो पुनः आवेदन देने की अवधि २२ चैत तक बढ़याए जाने की जानकारी कम्पनी ने दी है । उक्त आईपीओ में न्यूनतम १० कित्ता से अधिकतम १० हजार कित्ता के लिए आवेदन दे सकते हैं ।

यह भी पढें   रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार

कम्पनी ने आईपीओ निष्कास के लिए धितोपत्र निष्कासन तथा बिक्री प्रबन्धक में प्रभु क्यापिटल लिमिटेड है । लगानीकर्ता नेपाल धितोपत्र बोर्ड से सि–आस्बा स्वीकृती प्राप्त बैंक तथा वित्तीय संस्थाओं और मेरो सेयर द्वारा आवेदन दे सकते हैं ।
कम्पनी ने आईपीओ निष्कासन के लिए दिए गए रेटिङ में इक्रा नेपाल ने कम्पनी को इक्रा एनपी आईआर त्रिपल बी माइनस रेटिङ प्रदान किया है । इससे कम्पनी के वित्तीय दायित्व वहन करने की क्षमता मध्ये जोखिम रहने का संकेत दे रही है ।
कम्पनी ने इलाम नगरपालिका (साबिक सलुबुङ) संदकपुर गाँवपालिका (साबिक सुम्बेक), माईजोगमाई गाँवपालिका (साबिक प्याङ) स्थित ९.६ मेगावाट सुपरमाई ए जलविद्युात आयोजन जलविद्युत निमार्ण करके उत्पादन किया है ।
कंपनी ने बताया है कि व्यावसायिक उत्पादन ३२ जेठ २०७७ से शुरू हुआ । उक्त जलविद्युत आयोजन के कुल लागत एक अरब ९० करोड ४९ लाख ५७ हजार ५३७ रुपेया है । इसी तरह आयोजना के प्रतिमेगावाट लागत १९ करोड ८४ लाख ३३ हजार ७७ रुपेया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *