त्रिभुवन विश्वविद्यालय सुधार के लिए सरकार संवेदनशील नहीं हैः देवकोटा

काठमांडू, २२ मार्च । राष्ट्रीयसभा सदस्य खिमलाल देवकोटा ने दावा किया है कि त्रिभुवन विश्वविद्यालय में जो बेथिती है, उसको सुधार करने के लिए सरकार संवेदनशील नहीं है । आज बुधबार आयोजित राष्ट्रीयसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने कहा– ‘त्रिभुवन विश्वविद्यालय में व्याप्त बेथिति को सुधार करने के लिए जो प्रयास हो रहा है, उसका चित्कार समाचार, सम्पादकीय और अन्तरवार्ता के रुप मैं आ रहा है, लेकिन सरकार विश्वविद्यालय सुधार के लिए गम्भीर नहीं है ।’
सांसद् देवकोटा ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए ८०–८५ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, उन लोगों की चित्कार संचार माध्यमों में आ रही है, लेकिन सरकार उस चित्कार को नहीं सुन रही है और उच्च शिक्षा सुधार के लिए सरकार के पास कोई भी कार्ययोजना नहीं है ।
सांसद् देवकोटा ने यह भी कहा कि पोखरा स्थित फेवा ताल अतिक्रमण संबंधी आवाज भी संसद् में उठ रही है, तब भी सरकार चुप है, अतिक्रमण संबंध में की गई अनुसंधान प्रतिवेदन भी सार्वजनिक नहीं कर रही है ।

