Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी (कप्तानगंज) घटना: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या दो हुई

 

13 साउन, विराटनगर।

सुनसरी जिले के कप्तानगंज में हुई हिंसक घटना में घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विराटनगर स्थित न्यूरो अस्पताल में उपचाररत देवानगंज गाँवपालिका–3 निवासी 22 वर्षीय जयप्रकाश मेहता ने गुरुवार दोपहर दम तोड़ दिया। वह पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इस मौत के साथ ही सुनसरी के कप्तानगंज हिंसा में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।

यह भी पढें   सुख-दुःख के बीच मुस्कराना ही जिंदगी की असली कला है : बिमल सरार्फ,

गौरतलब है कि रविवार रात देवानगंज गाँवपालिका–3 के कप्तानगंज में दो समूहों के बीच हुई झड़प को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने गोली चलाई थी। इस गोलीबारी में 24 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस घटना में 8 प्रदर्शनकारी घायल हुए थे, जबकि पुलिस के भी 8 जवान घायल हुए हैं।

फिलहाल घटना की जांच जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com