Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा के गोलबजार में गोली लगने से एक की मृत्यू, एक घायल

 

काठमांडू, सावन १४ – सिरहा के गोलबजार में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गई है । आज सुबह से ही सिरहा के गोलबाजार में प्रदर्शन हो रहे हैं जिसमें गोली लगकरर एक १९ वर्षीय गणेश यादव की मृत्यु हो गई है । जिला प्रशासन कार्यालय सिरहा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी चेतराज बराल ने यह जानकारी दी है । इसी तरह एक व्यक्ति घायल भी हुआ है । घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नेपाली सेना अस्पताल ले गई है ।
सुनसरी घटना के बाद मधेस के विभिन्न जिलों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं । निषेधाज्ञा जारी रहने के वावजूद प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क में आंदोलन किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com