गाँवपालिका के पूर्व अध्यक्ष विरुद्ध भ्रष्टाचार का मुद्दा
काठमांडू, १० चैत । अख्तियार दुरूपयोग अनुसन्धान आयोग ने रूपन्देही के मर्चवारी गाँवपालिका के पूर्व अध्यक्ष केशवनन्द बानियाँ के विरुद्ध करीब १ करोड रूपया जुर्माना कायम करते हुए गुरुवार को भ्रष्टाचार का मुद्दा दर्ता किया है । अख्तियार ने आरोप लगाया है कि २०७४ साल वैशाख १४ के स्थानीय तह के निर्वाचन से गाँवपालिका के अध्यक्ष पद में काम करने वाले बानिया ने स्रोत नहीं दिखाकर गैरकानुनी ढंÞग से सम्पत्ति आर्जन की है ।
पूर्वअध्यक्ष बानियाँ पर भ्रष्टाचार निवारण ऐन २०५९ के दफा २०(१) अनुसार दोषी ठहराते हुुए ९१ लाख ८६ हजार ५४३ रूपया जुर्माना कायम कर भ्रष्टाचार का मुद्दा दर्ता किया गया है । साथ ही उनके परिवार के नाम पर जो हाल कायम सम्पत्ति है वो समेत भ्रष्टाचार करके जमा किया गया है । इसलिएउसे भी जब्त करने की मांग अख्तियार कर रही है । बानियाँ ने सार्वजनिक पद का दुरूपयोग कर गैरकानूनी तरीके से धन आर्जन किया है स्रोत नहीं दिखाकर अपने बच्चों के नाम पर जगह, घर निर्माण, सवारी खरीद, बैंक खाता में बहुत से पैसे रखे हैं । उनके बेटे पंकज कान्दु समेत को प्रतिवादी कायम कर हाल कायम सम्पत्तिमध्ये जुर्माना, लगाने की मांग की है । इसके लिए भी आरोप पत्र अख्तियार तैयार कर रही है ।


