Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूत श्रीवास्तव का बिराटनगर के मोरंग व्यापार संघ सभागार में भब्य स्वागत

 


माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । एक दिवसीय दौरा पर बिराटनगर पहुचे नेपाल के लिए भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव को मोरंग व्यापार संघ कार्यालय सभागार में भब्य स्वागत किया गया ।बुधवार के देर संध्या संघ के सभागार में संघ का अध्यक्ष नवीन रिजाल ने उद्योगिक और व्यपारिक समस्या संबंधित एक ज्ञापन पत्र उन्हें सौंपा । उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख बिभिन्न मुद्दों को भारत सरकार के समक्ष रख भरसक समस्या का समाधान निकालने की बात कही । उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार हमेशा नेपाल के साथ मिलकर विकास का काम काम करते रही है जो आगे भी जारी रहेगा । संघ के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश मूंदड़ा ने जुट निर्यात में डम्पिंग टेक्स हटाने और दूतावास केम्प कार्यालय बिराटनगर पुनः संचालन में लाने सहित अन्य मांग के ऊपर राजदूत का ध्यान आकृष्ट कराया । संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा जिस तरह भारत विकास कर रहा है नेपाल के विकास के लिए भी भारत सरकार गंभीर हो और नेपाल को भी साथ लेकर विकास में सहयोग करने के ओर ध्यान आकृष्ट कराया । इससे पूर्व संघ के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने राजदूत को नेपाली टोपी , स्मृति चिन्ह , सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।
इस मौके पर भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव करुण बंसल , संघ के अध्यक्ष नवीन रिजाल, निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश मून्दडा, पूर्व अध्यक्ष सल्लाहकार समिति की संयोजक सुरेश कुमार शर्मा सहित पूर्व अध्यक्ष ताराचन्द्र खेतान, नंदकिशोर राठी , महेश जाजू, पवन कुमार सारडा , सीएनआई कोशी अध्यक्ष भीम घिमिरे, उद्योग संगठन मोरङके अध्यक्ष सुयेश प्याकुरेल, संघके वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम राठी, उपाध्यक्षद्वय अनिल कुमार साह, विकास कुमार बेगवानी, सचिव संजय श्रेष्ठ, प्रवक्ता बिनीत सिंघानिया, आशीष जाजू , अमित सारडा, सुशिल सुराना, गोपाल अग्रवालके साथसाथ संघके सभी कार्यकारी सदस्यों, महिला उद्यमीयों बन्दना जैन, साधना झा, श्रुति शर्मा, गिरिजा सारडा, संघके वरिष्ठ अधिकारी विनय लाभके अलावा बड़ी संख्या में उद्योगी व्यपारी मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *