२१ लाख ९० हजार से ज्यादा नेपाली अभी विदेश में
काठमांडू, १० चैत
२१ लाख ९० हजार से ज्यादा नेपाली अभी विदेश में रह रहे हैं । राष्ट्रीय जनगणना २०७८ के पूर्ण प्रतिवेदन के अनुसार १५ लाख ५५ हजार ९६१ परिवार से २१ लाख ९० हजार ५९२ लोग अभी विदेश में रह रहे हैं । ये संख्या २०६८ के राष्ट्रीय जनगणना से २ लाख ६९ हजार ९८ व्यक्ति ज्यादा है । २०६८ के जनगणना में १९ लाख २१ हजार ४९४ व्यक्ति परिवार के लोग विदेश में बस रहे थे । जनगणना २०७८ में १७ लाख ९९ हजार ६७५ पुरुष (८२.२ प्रतिशत) और ३ लाख ९० हजार ९१७ (१७.८ प्रतिशत) महिला विदेश में रह रहे हैं । इसका प्रतिवेदन में उल्लेख है ।


