Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गण्डकी प्रदेश में माओवादी मन्त्रियों ने किया इस्तिफा देने का निर्णय

 
खगराज अधिकारी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ मार्च । गण्डकी प्रदेश में नेकपा माओवादी केन्द्र ने सरकार से इस्तिफा देने का निर्णय किया है । माओवादी पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार में मन्त्री रहे रेशम बहादुर जुम्जाली के अनुसार आज सुबह सम्पन्न माओवादी संसदीय दल बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । पार्टी निर्णय होने के बाद आज ही भौतिक पूर्वाधार मन्त्री हरिबहादुर चुमान, उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण मन्त्री जुम्जाली मुख्यमन्त्री खगराज अधिकारी समक्ष पद से इस्तिफा देने जा रहे हैं । माओवादी निकट स्रोत का कहना है कि सरकार से बाहर होते ही नेपाली कांग्रेस के साथ मिलकर नयी सरकार निर्माण के लिए विचार–विमर्श शुरु हो चुकी है । नियमानुसार माओवादी सरकार से बाहर होने के बाद अब एक महीनों के भीतर मुख्ममन्त्री अधिकारी को संसद् में विश्वास का मत लेना होगा । अगर उनके पक्ष में बहुमत सांसद् साबित नहीं होंगे तो उनको सरकार छोड़ना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed