Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती प्रदेश से एमाले हो गई बाहर

 

काठमांडू, २४ मार्च । नेकपा एमाले संबंद्ध मन्त्रियों ने बागमती प्रदेश सरकार से इस्तिफा दिया है । आज शुक्रबार आयोजित प्रदेशसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए नेकपा एमाले संसदीय दल के नेता एवं आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्री जगन्नाथ थपलिया ने मुख्यमन्त्री शालिकराम जमरकट्टेल को सदन में इस्तिफा पत्र दिया है । प्रदेशसभा को सम्बोधन करते हुए थपलिया ने कहा है कि अब एमाले संसद् में प्रतिपक्षी की भूमिका में रहेगी । उन्होंने यह भी कहा कि अब एमाले की ओर से मुख्यमन्त्री को विश्वास का मत नहीं दी जाएगी । बागमती प्रदेश सरकार में एमाले की ओर से थपलिया के अलवा श्रम मन्त्री में एकलाल श्रेष्ठ, स्वास्थ्य मन्त्री में रामेश्वर श्रेष्ठ, कृषि तथा पशुपन्छी मन्त्री में विकास श्रेष्ठ शामील थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed